गाजीपुर| आगामी होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभिसूचना-आधारित विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 02 नमूने संग्रहित किए गए तथा नमूना संग्रह के उपरांत सुपर रिफाइंड पाम ऑयल (अमूल ब्राण्ड) 1799 किग्रा०, अनुमानित मूल्य ₹2,15,880/-, सीज किया गया।
की गई कार्यवाही:
दिलदारनगर, वार्ड नं०-09, गाजीपुर स्थित दीपक कुमार साहू के प्रतिष्ठान मेसर्स माँ दुर्गा भण्डार से
सुपर रिफाइंड पाम ऑयल (अमूल ब्राण्ड) का 01 नमूना संग्रहित।
कुल 1799 किग्रा० सुपर रिफाइंड पाम ऑयल (अमूल ब्राण्ड), अनुमानित मूल्य ₹2,15,880/- सीज किया गया।
दिलदारनगर, पावर हाउस के पास, गाजीपुर स्थित राजेश प्रसाद गुप्ता के प्रतिष्ठान गहमरी स्वीट कार्नर से
खोया का 01 नमूना संग्रहित किया गया।
संग्रहित नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ०प्र० प्रेषित किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।
यह नमूना संग्रह एवं प्रवर्तन कार्यवाही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, गाजीपुर की टीम द्वारा संपादित की गई।