गाजीपुर| आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में आज दिनांक 03.03.2026 को श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान लाल दरवाजा, चीतनाथ आदि संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
आमजन से अपील
पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद गाजीपुर के नागरिकों से संवाद करते हुए अपील की गई कि: “होली का पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। सभी नागरिक परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और आपसी सौहार्द बनाए रखें।” पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हुड़दंग, अवैध गतिविधियों या शांति भंग करने के प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी|