जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 03.03.2026 को होली पर्व के दृष्टिगत समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया गया। साथ ही सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने की अपील की गई है।