Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में जागरूकता और सघन चेकिंग

ब्यूरो 22-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260322-WA0035

गाजीपुर। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अभियान के अंतर्गत जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों द्वारा सक्रिय रूप से भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया गया। टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना तथा समाज में सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नाबालिग को भगाने के मामले में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
Next: पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.