गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 मार्च 2026 को उ0नि0 शिवप्रसाद पाण्डेय मय हमराह टीम द्वारा थाना गेट जंगीपुर पर चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 50/26 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संतोष यादव (22 वर्ष) पुत्र स्व0 बासुदेव यादव, निवासी ग्राम चौराबोझ थाना बिरनो जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध उक्त धाराओं में मामला दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ0नि0 शिवप्रसाद पाण्डेय मय हमराह
(थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर)
इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।