गाजीपुर। थाना बरेसर पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के अनुसार, 19 मार्च 2026 को पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना बरेसर में मु0अ0सं0 55/26 धारा 87, 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। इसी क्रम में 22 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दहेन्दू अंडरपास से प्रकरण से संबंधित लगभग 17 वर्षीय बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने बताया कि बाल अपचारी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम
उ0नि0 घनश्याम पाण्डेय
कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार
(थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर)
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का संदेश गया है।