गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नंदगंज पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 21 मार्च 2026 को उ0नि0 संतोष कुमार यादव मय हमराह टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मनपुर नहर पुलिया के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक के पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद अमजद उर्फ राजू (22 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अफताब, निवासी सौरम थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना नंदगंज में मु0अ0सं0 94/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उ0नि0 संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।