Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एकात्म ध्यान और जल संरक्षण के संदेश के साथ रासेयो शिविर का पांचवां दिन संपन्न

ब्यूरो 22-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260322-WA0052

जमानियां (गाजीपुर)| हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का पांचवां दिन एकात्म ध्यान (हार्टफुलनेस) एवं विश्व जल संरक्षण दिवस के संदेश पर केंद्रित रहा। शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत प्रातः जागरण, योग, प्रार्थना एवं श्रमदान से हुई। प्रथम सत्र में महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ. विजय श्याम पांडेय एवं हार्टफुलनेस के प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

युवाओं ने दिखाया जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय
नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण पर युवाओं की पहल

इस अवसर पर मिथिलेश कुमार ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव का प्रभावी प्रबंधन एकात्म ध्यान के माध्यम से संभव है। उन्होंने युवाओं को मानसिक शांति एवं संतुलन बनाए रखने के लिए नियमित ध्यान करने की प्रेरणा दी। प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने अपने उद्बोधन में हार्टफुलनेस ध्यान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पद्धति मन को शांत करने के साथ-साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सकारात्मकता लाने में सहायक है। इसी सत्र में शिविरार्थियों ने पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश प्रस्तुत किए।

हार्टफुलनेस ध्यान से तनावमुक्त जीवन की सीख
ध्यान, सेवा और जागरूकता का संगम बना एनएसएस शिविर

द्वितीय सत्र में विश्व जल संरक्षण दिवस (22 मार्च) के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर जमानियां रेलवे स्टेशन, गांधी चौक होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची। बस स्टैंड पर स्वयंसेवकों ने नशामुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राकेश कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य अमित कुमार, पप्पू कुमार, अनिमेष, शीपू सहित अन्य शिक्षकगण एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। यह शिविर युवाओं में सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

नुक्कड़ नाटक के जरिए नशामुक्ति का दिया संदेश

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: सरस मेले में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक, “वोकल फॉर लोकल” का दिया संदेश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.