गाजीपुर। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से “उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” के अंतर्गत जनपद में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 24 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे ऑडिटोरियम परिसर, विकास भवन (गाजीपुर) में आयोजित होगा। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में 60 से अधिक कंपनियां और नियोजक भाग लेंगे। प्रमुख कंपनियों में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (गाजीपुर), उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (वाराणसी), SIS सिक्योरिटी गार्ड, L&T (बैंगलुरु), क्वैस कॉर्पोरेशन प्रा. लि., सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, अशोक लीलैंड, MRF टायर्स, स्नाइडर इलेक्ट्रिक, हिंडाल्को रेनूकूट, पीएनबी मेटलाइफ सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं।
इन पदों पर मिलेगा रोजगार
मेले में विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा, जैसे—
बस चालक (संविदा)
सुरक्षा गार्ड
मशीन ऑपरेटर
हेल्पर व कंस्ट्रक्शन वर्कर
सेल्स ऑफिसर/ट्रेनर
सुपरवाइजर व टेक्नीशियन
ई-वी (तीन पहिया) चालक
नैप्स ट्रेनी आदि
कौन कर सकता है आवेदन?
8वीं, 10वीं, 12वीं पास
स्नातक/परास्नातक
आईटीआई, डिप्लोमा धारक
एएनएम, जीएनएम, जीडीए
कौशल प्रशिक्षित व अकुशल श्रमिक
इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर पंजीकरण कर अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं और मेले में अपने मूल प्रमाण पत्र एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित हों।मेले में प्रतिभाग करने हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 या जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर से संपर्क किया जा सकता है।यह रोजगार मेला जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।