गाजीपुर। आगामी जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में ग्राम फतेउल्लाहपुर में जिलास्तरीय फील्ड ट्रेनरों का स्थलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 78 प्रशिक्षु शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान सभी फील्ड ट्रेनरों को 16 टीमों में विभाजित कर जनगणना के विभिन्न प्रारूपों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें न केवल ऑफलाइन प्रारूपों की जानकारी दी गई, बल्कि मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन डेटा फीडिंग की प्रक्रिया का भी विस्तार से अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं, सर्वेक्षण की विधि और डेटा की शुद्धता के महत्व को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार ने प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सटीक और पारदर्शी डेटा संकलन ही जनगणना की सफलता की कुंजी है। इस कार्यक्रम में जिला जनगणना प्रभारी (तकनीकी) शिवम सिंह, नायब तहसीलदार विजय कांत पांडेय, उप जिलाधिकारी रण विजय सिंह तथा जनगणना संयुक्त निदेशक लखनऊ एस.एस. शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्थलीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों से न केवल प्रगणकों की दक्षता बढ़ती है, बल्कि आमजन में भी जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ती है। यह पहल आगामी जनगणना को अधिक सटीक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका