Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 241 शिकायतें प्राप्त, 34 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 23-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260323-WA0118

गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनपद की सभी तहसीलों में किया गया। मुख्य कार्यक्रम तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। तहसील सैदपुर में कुल 70 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 06 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, जनपद की सभी सात तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 241 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 34 का तत्काल निस्तारण किया गया।

तहसीलवार शिकायतों का विवरण:

जमानियां: 14 शिकायतें, 02 का निस्तारण

कासिमाबाद: 14 शिकायतें, 05 का निस्तारण

सेवराई: 23 शिकायतें, 03 का निस्तारण

जखनियां: 29 शिकायतें, 02 का निस्तारण

सदर: 35 शिकायतें, 06 का निस्तारण

मुहम्मदाबाद: 56 शिकायतें, 10 का निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीनी एवं आपसी विवादों के मामलों में आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। साथ ही लेखपालों को निर्देश दिया गया कि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, फील्ड ट्रेनरों को दिया गया स्थलीय प्रशिक्षण
Next: गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन गोवंश व दो पिकअप संग दो गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.