Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एनएसएस शिविर का रंगारंग समापन, युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश

ब्यूरो 24-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260324-WA0019

जमानियां (गाजीपुर)। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्वपूर्ण योगदान है और युवाओं की भूमिका देश के भविष्य को दिशा देने में निर्णायक होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता बी.के. त्रिवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों से ऊपर उठकर समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए|

सेवा, संस्कार और समर्पण का संगम बना एनएसएस शिविर

महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने एनएसएस इकाई के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाजोपयोगी बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने शिविरार्थियों द्वारा नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और अशिक्षा उन्मूलन के लिए निकाली गई जागरूकता रैली की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत गरिमा भारती एवं पूनम कुमारी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। डॉ. राकेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया, जबकि डॉ. अभिषेक तिवारी ने अतिथियों का परिचय कराया। शिविर की आख्या अनिमेष पांडेय ने प्रस्तुत की। शांति कुमारी, रिमझिम मुस्कान, कुमकुम, अक्षया, पायल और रोली द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। विजय पांडेय के गीतों ने भी दर्शकों को आकर्षित किया।

युवाओं ने दिखाया जज्बा, एनएसएस शिविर में जागरूकता की अलख

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में पूनम कुमारी प्रथम, मुस्कान द्वितीय और पायल तृतीय स्थान पर रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कुमकुम यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रानू शर्मा और खुशी यादव क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पायल, नरगिस, खुशी एवं चंदन की प्रस्तुतियों को विशेष सराहना मिली। अनुशासन व्यवस्था में अमन सिंह, जाह्नवी, अंजलि और आकाश के योगदान को सराहा गया, वहीं स्वच्छता कार्यों में आदिल खान, महिमा और अंजलि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया, जबकि सफल संचालन डॉ. राकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. विजय श्याम पांडेय, संतोष पाण्डेय, अनिल गुप्ता, संजीत कुमार सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एनएसएस: सेवा से राष्ट्र निर्माण
युवा शक्ति का जागरण

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चैती छठ महापर्व पर गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Next: महर्षि दयानन्द की 200वीं जयंती पर आर्य समाज का 92वां वार्षिकोत्सव 27 से

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.