गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डीपी एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सैदपुर पुलिस टीम ने दिनांक 25 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए संजय वन रेलवे स्टेशन, सैदपुर भीतरी क्षेत्र से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेन्द्र सिंह यादव (उम्र लगभग 37 वर्ष) पुत्र बृजमोहन सिंह यादव निवासी फुलवारी कला, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 89/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय सहित थाना सैदपुर पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।