Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विकास कार्यों की समीक्षा में जनप्रतिनिधियों ने उठाए मुद्दे, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

ब्यूरो 25-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260326-WA0002

गाजीपुर। जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक बुधवार को विकास भवन सभागार में जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए जनपद के समग्र विकास को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक मोहम्मदाबाद सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, विधायक सदर जैकिशन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। प्रारंभ में सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया, जिसके बाद बैठक की कार्यवाही शुरू हुई।

अध्यक्ष ने कहा कि यह बैठक जनपद के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को गंभीरता से लिया जाए और शासन स्तर पर होने वाले पत्राचार की जानकारी भी साझा की जाए। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, सिंचाई, खाद वितरण समेत विभिन्न विभागों की समस्याओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। मनरेगा की समीक्षा के दौरान बताया गया कि फरवरी तक 67 लाख मानव दिवस के सापेक्ष 66 लाख का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है, जिस पर अध्यक्ष ने लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं में पात्र लाभार्थियों, विशेषकर विधवा एवं दिव्यांगों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने तथा विवादित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए गए। किसानों की समस्याओं को देखते हुए प्रत्येक ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव भेजने की बात भी कही गई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन, मत्स्य, समाज कल्याण, छात्रवृत्ति, पेंशन योजनाओं सहित अनेक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आश्वस्त किया कि बैठक में उठाई गई सभी समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑपरेशन कन्विक्शन में बड़ी सफलता: डीपी एक्ट मामले में दोषियों को 10 वर्ष की सजा
Next: टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम का शुभारंभ, 200 करोड़ ऋण वितरण के साथ लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.