Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिलाओं पर छींटाकशी करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस का सख्त रुख

ब्यूरो 25-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए राह चलती महिलाओं और लड़कियों पर छींटाकशी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को हेड कांस्टेबल रतन सरोज एवं कांस्टेबल धीरज गुप्ता क्षेत्र में सम्मन तामिला हेतु मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भैदपुर नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति राह चलती महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप के पास छिपकर निगरानी की। इस दौरान देखा गया कि आरोपी एक महिला के पास से गुजरते समय अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था। पुष्टि होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू कुमार (32 वर्ष) निवासी कसेरा पोखरा, थाना जमानियां बताया। उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की बात कही। पुलिस ने उसे शाम करीब 6:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम का शुभारंभ, 200 करोड़ ऋण वितरण के साथ लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
Next: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.