गाजीपुर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भांवरकोल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्राम रसूलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना भांवरकोल में दर्ज मु.अ.सं. 61/2026 (धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट) के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कलविन्द्र उर्फ कलवेन्द्र (27 वर्ष) पुत्र प्रभुनाथ राम, निवासी ग्राम परसदा, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान संबंधित नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।