गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भांवरकोल पुलिस ने एक गो-तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से वाहन सहित तीन जीवित गोवंश बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चकबाला ग्राम पंचायत पखनपुरा क्षेत्र से एक TATA ACE वाहन को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से तीन गोवंश बरामद किए गए, साथ ही मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोलू यादव (22 वर्ष) पुत्र रामयन यादव, निवासी दीनापुर थाना करंडा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना भांवरकोल पर मु.अ.सं. 72/2025 के तहत धारा 3/5A/5B/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि कॉल डिटेल्स एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन स्वामी सहित कुल छह आरोपियों की पहचान की गई है, जिनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार गाजीपुर भेज दिया गया।