गाजीपुर। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के तहत जनपद गाजीपुर में व्यापक स्तर पर जागरूकता और सुरक्षा गतिविधियां संचालित की गईं।
अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं और युवतियों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। वहीं, पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम ने भी सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना एवं समाज में जागरूकता बढ़ाना है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।