गाजीपुर। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के तहत जनपद गाजीपुर में व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं सुरक्षा गतिविधियां संचालित की गईं।
अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं युवतियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।.वहीं, एंटी रोमियो टीम द्वारा भी जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की और शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और समाज में जागरूकता बढ़ाना है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।