गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नंदगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक रमेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध रोकथाम में लगे थे। इसी दौरान पहलावनपुर पुलिया के पास मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो व्यक्ति पिपरही-बडहरा मार्ग की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ में खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने यह मोटरसाइकिल 12 मार्च 2026 को नंदगंज कस्बे में स्थित सोहराब बाबा मजार के पास से दिन में चोरी की थी।
गिरफ्तार अभियुक्त
मंजीत कुमार (19 वर्ष)
निवासी – कुर्बान सराय, थाना नंदगंज, गाजीपुर
कृष्णा कुमार (22 वर्ष)
निवासी – सलेमपुर, थाना नंदगंज, गाजीपुर
कानूनी कार्रवाई
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नंदगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 89/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी व बरामदगी स्थल
पिपरही-बडहरा गांव के रास्ते, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक रमेश कुमार मय हमराह, थाना नंदगंज