देवकली (गाजीपुर)। सैदपुर थाना क्षेत्र के ईशनपुर भितरी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक सनसनीखेज घटना में दामाद ने अपने चचेरे ससुर की सिल (मसाला पीसने वाला पत्थर) से पीट-पीटकर हत्य कर दी। मृतक की पहचान मुमताज अंसारी (62 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने आरोपी दामाद निजामुद्दीन, निवासी सरैया (थाना जैतपुरा, वाराणसी), को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतक मुमताज अंसारी भितरी बाजार में साइकिल पंचर बनाकर अपना जीवनयापन करते थे। आरोपी की पत्नी जैनफ (पुत्री इम्तियाज अंसारी) की करीब 6 माह पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। उनके तीन छोटे बच्चे (उम्र लगभग 6 वर्ष, 4 वर्ष और 2 वर्ष) ननिहाल में रह रहे थे।बताया जा रहा है कि आरोपी निजामुद्दीन बच्चों को अपने साथ ले जाने के लिए आया था। इसी दौरान एक बच्चे को ले जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पास में रखी सिल उठाकर मुमताज अंसारी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस कार्रवाई
मृतक की पत्नी मेमून निशा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।