Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सीडीओ ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिए सख्त निर्देश

ब्यूरो 07-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260407-WA0028

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 50 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं, सांसद निधि, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की स्थिति का आकलन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्य मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि निर्माण कार्यों में विद्युत संबंधी कोई समस्या आ रही है, तो उसके समाधान के लिए प्रत्येक शनिवार को बैठक आयोजित कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, जिन परियोजनाओं का कार्य धनाभाव के कारण रुका हुआ है, उनके संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्राचार करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके लिए संबंधित अधिकारी पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र हैंडओवर करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पीजी कॉलेज गाजीपुर में MCA/BCA/MBA/BBA सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू
Next: पॉक्सो मामलों में उत्कृष्ट अभियोजन पर विशेष लोक अभियोजक सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.