गाजीपुर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगसर हॉल्ट पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक निरंकार प्रसाद अपनी टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में लगे थे। इसी दौरान थाना नगसर हॉल्ट पर दर्ज मु.अ.सं. 09/2026 (धारा 108 बीएनएस) से संबंधित वांछित आरोपी को गगरन गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज कुमार पासवान (36 वर्ष) पुत्र दीनानाथ पासवान, निवासी ग्राम गगरन, थाना नगसर हॉल्ट, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।