Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

IGRS शिकायत निस्तारण में गाजीपुर पुलिस अव्वल, प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल

ब्यूरो 08-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260408-WA0006

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गाजीपुर पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में जनपद स्तर पर IGRS शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप मार्च माह की रैंकिंग में गाजीपुर जनपद ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में पहला स्थान प्राप्त किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किए गए मूल्यांकन में गाजीपुर पुलिस की कार्यवाही 100 प्रतिशत संतोषजनक पाई गई। इतना ही नहीं, जनपद के 27 थानों में से 23 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस कार्यालय में स्थापित IGRS सेल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को संबंधित थानों को ऑनलाइन प्रेषित किया जाता है। थाना प्रभारियों द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है। साथ ही, आवेदकों से फीडबैक लेकर निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाती है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए निरंतर निगरानी और दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे आमजन को बेहतर सेवा मिल सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नगसर हॉल्ट पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Next: एक दिन की जिलाधिकारी” बनीं गंगा मौर्या, मिशन शक्ति के तहत अनूठी पहल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.