Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डिजिटल जनगणना-2027: 7 से 21 मई तक ‘स्व-गणना’ की सुविधा, नागरिक खुद भर सकेंगे विवरण

ब्यूरो 08-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। आगामी डिजिटल जनगणना-2027 को अधिक सरल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नागरिकों को ‘सेल्फ-एनुमरेशन (स्व-गणना)’ की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 7 मई से 21 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार ने बताया कि इस पहल के माध्यम से नागरिक अब अपने परिवार का विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे, जिससे जनगणना प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना के दौरान नागरिकों को पोर्टल पर अपना सटीक पता दर्ज करना होगा और मैप पर अपने घर की लोकेशन भी चिन्हित करनी होगी, ताकि डेटा की सटीकता सुनिश्चित की जा सके। यह पोर्टल जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं गणना) की शुरुआत से 15 दिन पहले आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। नागरिक अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in का उपयोग कर सकते हैं। पोर्टल पर परिवार के मुखिया को अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करना होगा, जिसके बाद आवश्यक विवरण भरकर प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी। अपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करते हुए डिजिटल माध्यम से स्व-गणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एस.एस. देव पब्लिक स्कूल में दो पुस्तकों का भव्य विमोचन, साहित्यिक माहौल हुआ समृद्ध
Next: पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.