जमानियां। एस.एस. देव पब्लिक स्कूल में 8 अप्रैल 2026 को एक प्रेरणादायक एवं गरिमामय पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किय गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा लिखित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण किया गया, जिससे शैक्षणिक एवं साहित्यिक वातावरण और समृद्ध हुआ।कार्यक्रम के तहत पहली पुस्तक “खिड़की से झांकते शब्द” का विमोचन किया गया, जिसे विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता कुशवाहा एवं शैक्षणिक समन्वयक शगुफ्ता रहमान द्वारा संयुक्त रूप से लिखा गया है। यह पुस्तक कविता के माध्यम से संवेदनशील विचारों और साहित्यिक अभिव्यक्ति का सुंदर संगम प्रस्तुत करती है।

वहीं, दूसरी पुस्तक “Seeds of Moral” का लेखन विद्यालय के शैक्षणिक प्रमुख डॉ. देवेंद्र वर्मा ने किया है। यह पुस्तक छात्रों में नैतिक मूल्यों के विकास और चरित्र निर्माण पर विशेष बल देती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने दोनों पुस्तकों की सराहना करते हुए लेखकों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विद्यालय पुस्तकालय हेतु इन पुस्तकों को औपचारिक रूप से स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास छात्रों को ज्ञान के साथ-साथ नैतिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस पहल को सराहा और इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। यह आयोजन शिक्षा के साथ-साथ साहित्यिक और नैतिक विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।