Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, मेधावियों का हुआ सम्मान

ब्यूरो 08-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260408-WA0018

जमानियां (गाजीपुर)। एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल, बरुईन में गुरुवार को भव्य वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 9 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान अदनान खान, आदित्य कुमार, जुनेब अली, प्रियंशी प्रजापति, साक्षी कुमारी, अभय सिंह, राजवीर सिंह राठौड़, श्रेया सिंह, नैना पासवान, एमडी उमर, शरद कुमारी, इकरा परवीन, काजल कुमारी, अंशिका प्रजापति, सलोनी कुमारी, राज गुप्ता, दुर्गेश कुमार, शिवम गुप्ता, आदर्श पांडेय, एम फिरोजा, सोनी यादव, सिमरन, ममता सिंह सहित अन्य विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के निदेशक रणविजय सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद नदीम खान ने की, जबकि सचिव मनीष तिवारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से संपन्न हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
Next: एसपी ने शुक्रवार परेड की ली सलामी, डायल 112 की नई गाड़ियों को किया रवाना

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.