गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनुशासन और एकरूपता के साथ परेड का प्रदर्शन किया गया।
परेड के उपरांत आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षियों को अनुशासन एवं नियमों के पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डायल 112 सेवा के लिए चार नई इनोवा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से आई डायल 112 गाड़ियों का गहन निरीक्षण किया। साथ ही डायल 112 कंट्रोल रूम एवं जीडी कार्यालय का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान साप्ताहिक अर्दली रूम में विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।