Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, एक सप्ताह तक निरीक्षण की सुविधा

ब्यूरो 10-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने जानकारी दी है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को कर दिया गया है। यह मतदाता सूची अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें जखनियां, सैदपुर, गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद, मोहम्मदाबाद और जमानियां विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित विधानसभा निर्वाचन कार्यालयों तथा सभी मतदान केंद्रों पर एक सप्ताह तक निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। मतदाता अपने नाम या अपने परिजनों के नाम की जांच इन स्थलों पर जाकर कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, नागरिक ऑनलाइन माध्यम से भी मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं। इसके लिए वे ghazipur.nic.in तथा ceouttarpradesh.nic.in पर जाकर सूची देख सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और किसी भी त्रुटि की जानकारी समय रहते संबंधित कार्यालय को दें।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं पर हुई खुली चर्चा
Next: मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन पर समीक्षा बैठक आयोजित

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.