गाजीपुर। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों को सफलतापूर्वक कार्य संपादन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों को अंतिम प्रकाशन हेतु तैयार निर्वाचक नामावलियों की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं।
मतदाता संख्या में बदलाव
पूर्व में कुल मतदाता: 29,51,478
अंतिम प्रकाशित सूची में: 26,30,012
सर्विस मतदाता: 17,980
महत्वपूर्ण बिंदु
पुनरीक्षण के दौरान 1,01,719 नए मतदाता जोड़े गए
14,496 नाम अपमार्जित किए गए
18–19 आयुवर्ग के मतदाताओं की संख्या बढ़कर 32,006 हुई
80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता: 48,682
100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता: 377
दिव्यांग मतदाता: 21,650
मतदान केंद्रों में परिवर्तन
पहले: 2959 मतदान स्थल, 1621 केंद्र
वर्तमान: 3378 मतदान स्थल, 1619 केंद्र
पुनरीक्षण प्रक्रिया की विशेषताएं
कुल 6,55,086 मतदाताओं को नोटिस जारी
शेष सभी मतदाताओं की सफलतापूर्वक मैपिंग की गई
जेंडर रेशियो में सुधार: 836 से बढ़कर 839
रेशियो: 57% से बढ़कर 58.95%
विधानसभा वार नए मतदाता (संक्षेप में)
जखनियां – 11,893
सैदपुर – 14,831
गाजीपुर – 11,850
जंगीपुर – 14,302
जहूराबाद – 15,617
मोहम्मदाबाद – 17,907
जमानियां – 15,713
ऑनलाइन उपलब्धता
मतदाता सूची निम्न वेबसाइटों पर उपलब्ध है:
ghazipur.nic.in
ceouttarpradesh.nic.in
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने एवं अपने परिजनों का नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें।