Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

ब्यूरो 10-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260410-WA0010

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में जिला सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे स्वयं उपस्थित होकर कार्यों की प्रगति रिपोर्ट फोटो एवं तुलनात्मक विवरण के साथ प्रस्तुत करें। हिट एंड रन मामलों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग को कार्यशाला आयोजित करने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग ने बताया कि वर्तमान में जनपद में ऐसा कोई मामला लंबित नहीं है। यातायात निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दुर्घटनाओं का विश्लेषण प्रस्तुत किया, जिसकी जिलाधिकारी ने सराहना की। जिलाधिकारी ने स्कूल वाहनों की संयुक्त जांच के निर्देश देते हुए कहा कि हेलमेट न पहनने, दो से अधिक सवारी बैठाने या बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। संबंधित विद्यालयों को उल्लंघन करने वाले छात्रों के अभिभावकों को नोटिस भेजने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा तथा गलत पार्किंग, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाना और नशे की हालत में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष अभियान चलाने और ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने के लिए आमजन को जागरूक करने और “राहवीर योजना” के तहत सहायता करने वालों को 25 हजार रुपये पुरस्कार दिए जाने की जानकारी भी दी गई। बैठक में एनएचएआई अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में लापरवाही या यातायात अव्यवस्था के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग एवं बस-ट्रक यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गाजीपुर में पेट्रोल-डीजल व गैस की पर्याप्त उपलब्धता, जमाखोरी पर सख्त चेतावनी
Next: “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं पर हुई खुली चर्चा

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.