गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शादियाबाद पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक त्रिभुवन नारायण तिवारी मय हमराह टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना शादियाबाद पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 101/2026, धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को ग्राम कटघरा से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
पवन कुमार यादव पुत्र ब्रह्मदेव यादव
निवासी: ग्राम करमइतापुर, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर
आपराधिक विवरण
मु0अ0सं0 101/2026
धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट
थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही