गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भुड़कुड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह अपनी टीम के साथ दुल्लहपुर स्टेशन के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मु0अ0सं0 86/2026 धारा 137(2), 64(1) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त इमामुद्दीन अंसारी उर्फ लालू पुत्र स्व. जमालुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम नेंमडाड थाना रामपुर बेलौली जनपद मऊ (उम्र करीब 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, उक्त अभियुक्त के खिलाफ संबंधित मुकदमा थाना भुड़कुड़ा में पंजीकृत है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह मय हमराह शामिल रहे।