Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन ने दिए दिशा-निर्देश

ब्यूरो 15-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है। ऑयल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार सभी आवश्यक ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को जनपद में पेट्रोल की उपलब्धता 982 केएल तथा डीजल की उपलब्धता 1289 केएल रही। वहीं 14 अप्रैल 2026 को 218 केएल पेट्रोल एवं 425 केएल डीजल की बिक्री की गई। घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता 15 अप्रैल को 19,526 रही, जबकि 14 अप्रैल को 6,600 सिलेंडरों की बिक्री तथा 10,418 सिलेंडरों की बुकिंग दर्ज की गई। पिछले वर्ष 14 अप्रैल 2025 को 9,330 सिलेंडरों की बिक्री एवं 9,347 सिलेंडरों की बुकिंग हुई थी। जिला प्रशासन ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया है कि सभी उपभोक्ताओं को बुकिंग तिथि के अनुसार शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। किसी भी परिस्थिति में गोदाम, शोरूम या बाजार से सीधे सिलेंडर वितरण नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि गैस केवल वास्तविक कनेक्शन धारकों को ही प्रदान की जाए।

एजेंसियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने फोन चालू रखें तथा उपभोक्ताओं को सही और समय पर जानकारी दें। वितरण तिथि का स्पष्ट प्रदर्शन एजेंसी परिसर में करना अनिवार्य होगा। तत्काल या हाल ही में बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को संभावित डिलीवरी तिथि की जानकारी देना भी सुनिश्चित किया जाए। वाणिज्यिक उपभोक्ताओं—जैसे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, औद्योगिक इकाइयों एवं सामुदायिक रसोई संचालकों—को सलाह दी गई है कि वे संबंधित तेल कंपनियों के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी गैस की मांग दर्ज करें। पंजीकरण के उपरांत ही नियमानुसार गैस एजेंसियों के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जिला पूर्ति विभाग ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल, डीजल एवं गैस की खरीद करें तथा किसी भी प्रकार का अनाधिकृत भंडारण न करें। नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: किसान दिवस में योजनाओं की समीक्षा, किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
Next: समाज कल्याण विभाग के संस्थानों में बाबा साहब आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.