Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसान दिवस में योजनाओं की समीक्षा, किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

ब्यूरो 15-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260415-WA0031

गाजीपुर। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता तथा उप कृषि निदेशक विजय कुमार की उपस्थिति में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेते हुए किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उनकी समस्याएं सुनीं।

बैठक की शुरुआत उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली किसान दिवस की कार्यवाही की समीक्षा से हुई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब फार्मर रजिस्ट्री सभी किसानों के लिए अनिवार्य कर दी गई है। अब तक 41,500 किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है और शेष किसानों के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आगामी खरीफ सीजन से उर्वरक वितरण भी इसी रजिस्ट्री के आधार पर किया जाएगा। कृषि विभाग ने किसानों को उन्नत बीज, खरपतवार नियंत्रण, ढैंचा वितरण तथा फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि पिछले वर्ष 5,812 किसानों को लगभग 3.18 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी गई। किसानों से अपील की गई कि वे फसल बीमा अवश्य कराएं और बैंक खातों में प्रीमियम राशि बनाए रखें।

जिला उद्यान अधिकारी ने फलदार पौधों के पंजीकरण की जानकारी दी, वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी ने 15 अप्रैल से 15 मई तक चलने वाले टीकाकरण अभियान (श्वाइन फ्लू एवं गलाघोटू) के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा उन्नत खेती तकनीक, जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट तथा श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।बैठक में किसानों ने गेहूं खरीद में बोरे की कमी, बिजली तारों की जर्जर स्थिति, सिंचाई व्यवस्था, फसल नुकसान मुआवजा तथा पंजीकरण से संबंधित समस्याएं उठाईं। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और एक सप्ताह के भीतर लंबित मामलों का निस्तारण किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा जनपद के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति के तहत जनपद में जागरूकता एवं चेकिंग अभियान जारी
Next: जनपद में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन ने दिए दिशा-निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.