गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान को प्रभावी बनाने के क्रम में पुलिस बल द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मरक्षा के प्रति जानकारी दी गई। इसके साथ ही एंटी रोमियो टीम द्वारा भी सक्रियता दिखाते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।