Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ब्लॉसम एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में फहराया परचम

ब्यूरो 15-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
20260415_230142

जमानिया (गाजीपुर)। क्षेत्र के हरपुर स्थित ब्लॉसम एकेडमी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने CBSE 2026 की हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में हर्ष का माहौल छा गया और सफल विद्यार्थियों को बधाइयों का तांता लग गया।

इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में स्नेहा मिश्रा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। बबली कुमारी ने 93 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रजनीश सिंह यादव ने 91 प्रतिशत तथा निधि यादव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास एवं शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सन साइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा
Next: डिवाइन ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं परीक्षा में लहराया परचम, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.