जमानिया (गाजीपुर)। कसेरा पोखरा स्थित सन साइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया और सफल विद्यार्थियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में उजाला यादव ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। सृजन सिंह ने 97.60 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्राची ने 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई। इसी क्रम में दिव्यांश तिवारी ने 95.20 प्रतिशत, सृष्टि यादव ने 94.80 प्रतिशत, हर्ष राज ने 94.60 प्रतिशत तथा कृष्णा यादव ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।