Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डिवाइन ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं परीक्षा में लहराया परचम, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

ब्यूरो 15-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
20260415_230746

जमानिया (गाजीपुर)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), नई दिल्ली द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में हरपुर, जमानिया स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें परीक्षा में सम्मिलित सभी 75 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।

विद्यालय के परीक्षा परिणामों में अनन्या सिंह ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शिवम सिंह यादव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि रौनक प्रजापति ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान पर अपना स्थान बनाया। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, जिससे विद्यालय में हर्ष का माहौल व्याप्त है। इस सफलता पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन श्री रामउग्रह सिंह, श्री अश्वनी सिंह, प्रबंधक श्री प्रकाश यादव, प्रधानाचार्या प्रियंका जी एवं रितु यादव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ब्लॉसम एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में फहराया परचम
Next: एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

हो सकता है आप चूक गए हों

20260415_230616

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

ब्यूरो 15-04-2026
20260415_230746

डिवाइन ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं परीक्षा में लहराया परचम, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

ब्यूरो 15-04-2026
20260415_230142

ब्लॉसम एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में फहराया परचम

ब्यूरो 15-04-2026
IMG-20260415-WA0040

सन साइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा

ब्यूरो 15-04-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.