Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जमानिया के छात्रों ने CBSE 10वीं परीक्षा में लहराया परचम

ब्यूरो 15-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
20260415_225023

जमानिया (गाजीपुर)। सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जमानिया-गाजीपुर के छात्र-छात्राओं ने CBSE 2026 की कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। इस वर्ष समृद्धि ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। सौम्या राय ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा नशीन ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त आरज़ू ने 90.6 प्रतिशत, आयुष ने 89.6 प्रतिशत, आदित्य ने 88.4 प्रतिशत तथा कृष्णानंद ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य मेधावी छात्रों में सोनम (85.2%), जागृति (84%) एवं आयुषी (83%) ने भी शानदार सफलता हासिल की। विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फार्मर रजिस्ट्री अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश
Next: सन साइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा

हो सकता है आप चूक गए हों

20260415_230616

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

ब्यूरो 15-04-2026
20260415_230746

डिवाइन ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं परीक्षा में लहराया परचम, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

ब्यूरो 15-04-2026
20260415_230142

ब्लॉसम एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में फहराया परचम

ब्यूरो 15-04-2026
IMG-20260415-WA0040

सन साइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा

ब्यूरो 15-04-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.