Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

ब्यूरो 15-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
20260415_230616

जमानिया (गाजीपुर)। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में हेतिमपुर स्थित एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया और सफल विद्यार्थियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

विद्यालय के परीक्षा परिणामों में अंजलि चौबे ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। हिमांशु कुमार गुप्ता एवं खुशी गौतम ने 92.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं खुशी यादव ने 91.4 प्रतिशत, निशांत पांडे ने 91.2 प्रतिशत तथा प्रियांशु मौर्य ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं में सत्यम कुमार अंचल ने 90.4 प्रतिशत तथा आस्था चौबे ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चन्द्र कुशवाहा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डिवाइन ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं परीक्षा में लहराया परचम, शत-प्रतिशत रहा परिणाम
Next: सनशाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम, 19 छात्रों ने पाए 90% से अधिक अंक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.