जमानियां (गाजीपुर)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 15 अप्रैल 2026 को घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में सनशाइन पब्लिक स्कूल, जमानियां के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया।
विद्यालय की छात्रा उजाला यादव ने 98% अंक प्राप्त कर जनपद की श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा सृजन सिंह ने 97.6%, प्राची ने 95.4%, दिव्यांश तिवारी ने 95.2%, सृष्टि यादव ने 94.8%, हर्ष राज ने 94.6% तथा कृष्णा यादव ने 94.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इसी क्रम में जाह्नवी केशरी एवं हरिओम ने 93.8%, आयुष्मान सिंह ने 93.2%, आदित्य प्रताप सिंह एवं आदित्य नारायण सिंह ने 92.4%, विमर्श सिंह ने 92%, अनुराग कुमार, सुमेधा सिंह एवं अंकिता सिंह ने 91%, अमृता सिंह ने 90.8%, सौम्या वर्मा ने 90.2% तथा गुनगुन ने 90% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के कुल 19 छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 16 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी मेधावी छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रेसिडेंट चंद्रशेखर सिंह ने छात्रों की सफलता का श्रेय उनके अभिभावकों के सहयोग और विश्वास को दिया। मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कुमार सिंह ने छात्रों एवं शिक्षकों के परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि “यदि इसी तरह निरंतर मेहनत जारी रही, तो आने वाले वर्षों में विद्यालय और भी बेहतर परिणाम देगा।” इस अवसर पर डायरेक्टर पूजा सिंह एवं प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।