Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ब्यूरो 16-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260416-WA0006

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं में निधि यादव ने 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा रजनीश सिंह यादव ने 93%, बबली कुमारी ने 91% तथा स्नेहा मिश्रा ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉपर्स में अपना स्थान बनाया।

इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रबंधक कृष्णानंद राय एवं प्रधानाचार्या ज्योति राय ने सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रबंधक कृष्णानंद राय ने छात्रों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को धन्यवाद देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य ईश्वर नेपाल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और छात्रों को बधाई दी।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सनशाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम, 19 छात्रों ने पाए 90% से अधिक अंक
Next: जीजीआईसी महुआबाग में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मेगा इवेंट/सम्मान समारोह आयोजित

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.