Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जीजीआईसी महुआबाग में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मेगा इवेंट/सम्मान समारोह आयोजित

ब्यूरो 16-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260416-WA0108

गाजीपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC), महुआबाग में भव्य मेगा इवेंट एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना एवं समाज में उनकी भागीदारी को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर शिक्षा, सामाजिक सेवा, कौशल विकास, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 और 112 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना है। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि “महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विषम परिस्थितियों में पुलिस हर समय सहायता के लिए तत्पर है।” वहीं क्षेत्राधिकारी नगर शेखर सेंगर ने कहा कि “महिलाएं अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अपराध की स्थिति में तुरंत सूचना दें, क्योंकि जानकारी ही सबसे बड़ा आत्मरक्षा का माध्यम है।”कार्यक्रम में महिला-नेतृत्व विकास, जन-जागरूकता एवं जन-सहभागिता पर विशेष बल दिया गया। साथ ही वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन एवं अन्य संस्थागत व्यवस्थाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, वन स्टॉप सेंटर की टीम, CWC सदस्य, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, महिला थाना प्रभारी, महिला चिकित्सालय प्रभारी, विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण, महिला उद्यमी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है और मिशन शक्ति इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Next: एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.