गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को चोरी की साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 119/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त पिन्टू यादव पुत्र स्व. सुदामा यादव निवासी ग्राम अन्तु का पुरा चक फरीद सरासन, थाना नोनहरा को फतेहपुर अटवा हाल्ट के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद एवन साइकिल बरामद की गई, जो चोरी की बताई जा रही है।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी (चौकी प्रभारी अटवा मोड़) एवं उनकी टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।