जमानियां (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रिवाल्वर एवं कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना जमानियां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 109/26 धारा 352/351(3)/109(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त बीर बहादुर सिंह पुत्र मुन्ना सिंह उर्फ श्रीप्रकाश सिंह निवासी ग्राम देवढ़ी को भैदपुर माइनर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अदद रिवाल्वर .32 बोर, एक खोखा कारतूस तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह एवं उनकी टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।