गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर द्वारा रविवार को सराहनीय कार्य करते हुए आपसी मतभेद के चलते अलग हुए 5 दंपतियों को मध्यस्थता के माध्यम से पुनः एकजुट कर सुखद विदाई कराई गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस सुनवाई में पति-पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 22 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें से लंबे समय से विवादित 5 मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाइश दी गई, जिसके बाद उन्होंने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया।
इसके अतिरिक्त 6 प्रकरणों का निस्तारण कर पत्रावली बंद की गई, जबकि 5 मामलों में विधिक सुझाव देकर निपटारा किया गया। शेष मामलों में सहमति न बनने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, कमरुद्दीन, मनोरमा राय, पूजा श्रीवास्तव सहित महिला आरक्षी संध्या, सोनाली, सविता एवं आरक्षी शिव शंकर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल को सामाजिक समरसता की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे टूटते रिश्तों को जोड़ने में मदद मिल रही है।