गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद मय हमराह टीम द्वारा न्यायालय से निर्गत वारंट के अनुपालन में थाना सैदपुर क्षेत्र के बड़पुर गांव में दबिश दी गई। इस दौरान फौजदारी मुकदमा संख्या 51/18, धारा 303, 504, 506 भादवि से संबंधित तीनों वारंटी—रामसरन, रामकरन एवं रमपत—को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त जगरूप के पुत्र हैं और बड़पुर गांव, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही।