गाजीपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालीवाल ने जनपद के सभी आहरण-वितरण अधिकारियों (DDO) को एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) से संबंधित प्रक्रियाओं में सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
क्या सामने आई समस्या? कोषाधिकारी ने बताया कि— कई विभागों में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत एनपीएस कर्मचारियों की कटौती राशि बैंक में चालान के माध्यम से जमा की जा रही है |लेकिन संबंधित कर्मचारियों का PRAN (Permanent Retirement Account Number) शिफ्टिंग कोषागार में नहीं कराया जा रहा| इससे कटौती की राशि उनके प्रान खाते में ट्रांसफर नहीं हो पा रही|
इससे क्या दिक्कत हो रही है? कर्मचारियों के खाते में धनराशि नहीं पहुंच पा रही| कोषागार के लेखे को महालेखाकार (AG) को समय पर भेजने में परेशानी हो रही है|
क्या दिए गए निर्देश? सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि— प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत एनपीएस कर्मचारियों का PRAN शिफ्टिंग अनिवार्य रूप से कराया जाए| चालान को पहले कोषागार से सत्यापित कराकर ही बैंक में जमा किया जाए| इससे यह सुनिश्चित होगा कि- कर्मचारियों की कटौती राशि सही खाते में पहुंचे और जनपद का वित्तीय लेखा समय पर प्रेषित हो सके