Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमानियां स्टेशन की उपेक्षा पर फूटा जनाक्रोश, ट्रेनों के ठहराव को लेकर आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 10-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
30767482-a8c0-4847-a5d8-bc26da8859a2

जमानियां। दानापुर मंडल के अंतर्गत आने वाले स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से क्षेत्रीय यात्रियों में भारी नाराजगी है। इस समस्या को लेकर रेल यात्री कल्याण समिति एवं स्थानीय नागरिकों ने उप स्टेशन अधीक्षक आदित्य राज को ज्ञापन सौंपकर रेलवे प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जमानियां जैसे महत्वपूर्ण एवं व्यस्त रेलवे स्टेशन पर काशी-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल जैसी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव न होना क्षेत्र के यात्रियों के साथ अन्याय है। उनका कहना है कि इन ट्रेनों के न रुकने से प्रतिदिन यात्रा करने वाले छात्र, व्यापारी, मरीज और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों ने बताया कि विशेष रूप से सुबह और शाम के समय ट्रेनों की कमी के कारण आवागमन काफी प्रभावित होता है। कई बार मांग उठाने के बावजूद रेलवे प्रशासन द्वारा समस्या की लगातार अनदेखी की जा रही है। रेल यात्री कल्याण समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जनहित में प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया, तो स्थानीय यात्रियों के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति अध्यक्ष मिथलेश सिंह, सभासद मोहन गुप्ता, प्रमोद यादव, मेराज आलम, विशाल वर्मा, प्रमोद पांडेय, सरदार प्रीतपाल सिंह, मनोज, विनोद जायसवाल, एहसान सहित कई स्थानीय नागरिक और यात्री मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: करंट की चपेट में आया किशोर, हालत गंभीर
Next: “गौ-रक्षा धर्मयुद्ध बन चुका है, वोट की ताकत पहचानें” — शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.